Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: साइबर ठगों का जाल, झांसे में लेकर ग्रामीण से ठगे इतने लाख रुपए, देहरादून से ट्रांसफर एफआईआर पर मामला दर्ज

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में साइबर ठगों का जाल बढ़ता जा रहा है। यहां अल्मोड़ा जिले के द्वाराहाट के कोतवाली क्षेत्र के तल्ली सुनौली गांव निवासी एक युवक से ठगों ने लाखों रुपए उड़ा लिए।

जानें क्या है मामला

मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित की शिकायत पर देहरादून साइबर थाने में दर्ज ‘जीरो एफआईआर’ द्वाराहाट कोतवाली ट्रांसफर होने के बाद पुलिस ने अज्ञात ठग के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साइबर ठग ने फर्जी इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड और जाली दस्तावेजों का इस्तेमाल कर खुद को कोई अन्य व्यक्ति बताकर पीड़ित को भ्रमित किया और खाते से ₹2.76 लाख उड़ा लिए। ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने 13 अगस्त को साइबर थाना देहरादून में शिकायत दर्ज कराई थी। मामला द्वाराहाट क्षेत्र का होने के कारण वहां से जीरो एफआईआर दर्ज कर संबंधित फाइल को द्वाराहाट कोतवाली स्थानांतरित किया गया।

जांच शुरू

द्वाराहाट पुलिस ने प्राप्त तहरीर के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Exit mobile version