Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: राष्ट्रीय स्तर की नृत्य प्रतियोगिता में अल्मोड़ा की नृत्य प्रशिक्षिका ज्योति भट्ट ने पाया द्वितीय स्थान

अल्मोड़ा की ज्योति भट्ट ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है । ज्योति की इस उपलब्धि पर परिजनों एवम् शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई प्रेषित की है।

राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह 2022 में भरतनाट्यम नृत्य में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया

अल्मोड़ा की ज्योति भट्ट ने अखिल भारतीय नृत्य प्रतियोगिता एवं नटवर गोपीकृष्णा राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह 2022 में भरतनाट्यम नृत्य में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। यह प्रतियोगिता का आयोजन छत्तीसगढ़ के भिलाई में 7 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक आयोजित हुआ था ।  ‘ऑल इंडिया डांसर्स एसोसिएशन  नृत्यथि कलाक्षेत्रम्’ की ओर से अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित इस प्रतियोगिता में ज्योति भट्ट ने प्रतिभाग करते हुए भारतीय शास्त्रीय नृत्य विधा भरतनाट्यम में एकल नृत्य में राष्ट्रीय स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त करते हुए A ग्रेड प्राप्त किया है।

वर्तमान में नृत्य प्रशिक्षिका के पद पर कार्यरत हैं ज्योति

बता दें कि अल्मोड़ा नगर निवासी ज्योति भट्ट का परिवार थपलिया मोहल्ले में रहता है । वर्तमान में ज्योति उत्तरप्रदेश, लखनऊ डीपीएस में नृत्य प्रशिक्षिका के पद पर कार्यरत हैं। वह भरतनाट्यम नृत्य में परास्नातक (एम.पी.ए) करने के बाद लखनऊ में स्वर्णहंस नृत्य कला मंदिर में भरतनाट्यम में प्रशिक्षण भी ले रही है।ज्योति ने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरु और माता पिता को दिया है । ज्योति की उस उपलब्धि पर नगर में खुशी की लहर है ।


Exit mobile version