Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूस्खलन का खतरा, 18 सितंबर तक बढ़ाया प्रतिबंध, रात में सभी वाहनों की आवाजाही पर रहेगा प्रतिबंध

अल्मोड़ा-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगातार हो रहा भूस्खलन लोगों के लिए सबसे बड़ी समस्या बन गया है। जिससे आवाजाही के लिए खतरा बना हुआ है।

प्रतिबंध आगे बढ़ाया

इसके दृष्टिगत अल्मोड़ा-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर हो रहे भूस्खलन के चलते रात में वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध बढ़ा दिया गया है। 18 सितंबर तक यह प्रतिबंध बढ़ा दिया है। डीएम व जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण अध्यक्ष आलोक कुमार पांडेय ने राष्ट्रीय राजमार्ग-109 के किमी 56 में हो रहे लगातार भू-स्खलन, सड़क धंसने और बोल्डर गिरने से यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिगत आदेश जारी किया है। आदेश के मुताबिक क्वारब में मंगलवार से आगामी 18 सितंबर की रात 11 बजे से सुबह पांच बजे तक हल्के व भारी वाहनों का संचालन पूरी तरह से बंद रहेगा। एंबुलेंस, क्रेन एवं अन्य जरूरी सेवाओं में प्रयुक्त होने वाले वाहन प्रतिबंध से मुक्त रहेंगे।

Exit mobile version