Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: एसएसजे विवि में स्नातक प्रथम सेमेस्टर में पंजीकरण और प्रवेश के लिए बढ़ी तिथि

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में स्नातक प्रथम सेमेस्टर में पंजीकरण और प्रवेश से जुड़ी जरूरी खबर सामने आई है।

पंजीकरण के लिए फिर खुला समर्थ पोर्टल

मिली जानकारी के अनुसार एसएसजे विवि समेत राज्य के तीनों विश्वविद्यालयों में स्नातक प्रथम सेमेस्टर में पंजीकरण और प्रवेश के लिए तिथि बढ़ी है। जिसमें पंजीकरण के लिए समर्थ पोर्टल फिर से खोला गया है। अब नौ जुलाई तक छात्र फिर से छात्र पंजीकरण करा सकते हैं। वहीं पंजीकरण के बाद प्रवेश 11 जुलाई से 15 जुलाई तक कराए जाएंगे।

Exit mobile version