Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: बेटियों ने निभाया बेटी होने का फर्ज़, पिता को दी मुखाग्नि

तीन बेटियों ने अपने पिता की अर्थी को कंधा दिया और फिर विश्वनाथ घाट में उनकी चिता को मुखाग्नि भी दी। एसबीआई से प्रबंधक पद से रिटायर बसंत बल्लभ पांडे का  बुधवार  को निधन हो गया।वर्तमान समय में वह रानीधारा में अपने आवास में परिवार के साथ रहते थे।

तीनों बेटियों ने निभाया बेटी होने का फर्ज

अल्मोड़ा के  रानीधारा में रहने वाले स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से रिटायर बसंत बल्लभ पांडे (82) का बीते बुधवार को निधन हो गया। वह एसबीआई में प्रबन्धक के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। कुछ माह पहले उनके पुत्र पत्रकार, आंदोलकारी और अधिवक्ता दिनेश पांडे का भी निधन हो गया था। उनके परिजनों ने बताया कि बुधवार की  सुबह 11 बजे उनका स्वास्थ्य अचानक खराब होने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया।यहां पर उनकी बेटी अधिवक्ता सुनीता पांडेय, मध्य प्रदेश में शिक्षिका भावना पंत और भारती ने अपने पिता की अर्थी को कंधा दिया व मुखाग्नि दी और अंतिम संस्कार की सारी रस्में खुद निभाई। सभी लोग बेटियों के इस काम की सराहना कर रहे हैं।

Exit mobile version