Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: डीसीबी बैंक ने नुक्कड़ नाटक से किया जागरूक, बताई वित्तीय साक्षरता, ग्रामीणों को दिए साइबर सुरक्षा के टिप्स

अल्मोड़ा: डीसीबी बैंक ने नुक्कड़ नाटक से किया जागरूक, बताई वित्तीय साक्षरता, ग्रामीणों को दिए साइबर सुरक्षा के टिप्स

अल्मोड़ा: वित्तीय साक्षरता और डिजिटल बैंकिंग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से डीसीबी बैंक शाखा बाड़ेछीना की ओर से जागेश्वर में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

किया जागरूक

जिसमें राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के सौजन्य से आयोजित इस कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक किया गया और बैंकिंग सेवाओं और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। जिसमें कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति देकर ग्रामीणों को बचत, डिजिटल लेनदेन, बीमा और ऋण सुविधाओं के लाभ बेहद सरल और रोचक तरीके से बताए। साथ ही बढ़ते ऑनलाइन वित्तीय अपराधों को देखते हुए लोगों को साइबर सिक्योरिटी के प्रति जागरूक किया और अंजान कॉल या लिंक से सतर्क रहने की सलाह दी। साथ ही केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

रहें उपस्थित

​इस अवसर पर नाबार्ड के डीडीएम गिरीश पंत, डीसीबी बैंक (बाड़ेछीना) के शाखा प्रबंधक महेंद्र सिंह कनवाल, बैंककर्मी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Exit mobile version