Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: इस अस्पताल में खुलेगा नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र, मिलेगा लाभ

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के बेस अस्पताल में नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र खोलने की तैयारी है।

लोगों को नशे से दूर रखने के लिए पहल

मिली जानकारी के अनुसार इस संबंध में बीते दिन शनिवार को डीएम ने अधिकारियों के साथ बैठक की थी। इस दौरान बेस अस्पताल में नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र के खोलने और उसके संचालन को लेकर चर्चा की। अधिकारियों से कहा कि नशा मुक्ति केंद्र के संबंध में जिस विभाग के जो कार्य होंगे वह जल्द से जल्द पूरा कर लें। उन्होंने कहा कि इस संस्था से एमओयू के कार्यों की औपचारिकताएं पूरी कर लें। ताकि इसका आगामी चार अगस्त से संचालन किया जा सके। बताया कि इस केंद्र के खुलने से बागेश्वर से लेकर पिथौरागढ़ के लोगों को भी लाभ मिलेगा। बताया कि नशा मुक्ति केंद्र राजकीय नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र के नाम से संचालित होगा।

Exit mobile version