Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: बेस अस्पताल में जल्द खुलेगा नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र, जानें

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा नगर के बेस अस्पताल में अब एक केंद्र खुलने जा रहा है।

जल्द खुलेगा केंद्र

यह केंद्र संकल्प नशा मुक्त देवभूमि ट्रस्ट की ओर से खुलने जा रहा है। जो नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र हैं। जानकारी के अनुसार इस संबंध में सीडीओ दिवेश शाशनी ने संबंधितों को निर्देश दिए कि जल्द से जल्द संचालन की शर्तें एवं अन्य व्यवस्थाओं के लिए सभी प्रक्रियाएं पूरी की जाएं। इस केंद्र के संचालित होने से नशाग्रस्त लोगों को नशे से छुटकारा दिलाने में मदद मिलेगी।

इसके अंतर्गत

✅ व्यावसायिक थेरेपी – नशा छोड़ने के बाद रोज़गार और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ने की प्रेरणा।
✅ मनोवैज्ञानिक परामर्श – भावनात्मक और मानसिक रूप से सशक्त करने के लिए विशेषज्ञ सहायता।
✅ परिवारिक सहयोग कार्यक्रम – प्रभावित परिवारों को सही मार्गदर्शन और सहायता प्रदान करना।
✅ योग और आध्यात्मिक चिकित्सा – सकारात्मक जीवनशैली को अपनाने की दिशा में प्रयास।

Exit mobile version