Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: जंगल में पेड़ पर लटका मिला व्यक्ति का शव

यहां व्यक्ति ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी का फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर दी । हवालबाग ब्लॉक के ग्राम स्यूनराकोट में एक व्यक्ति ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

जंगल में पेड़ पर लटका मिला शव

जानकारी के मुताबिक स्यूनराकोट निवासी दरबान सिंह पुत्र अमर सिंह उम्र 62 वर्ष का शव गांव से सटे जंगल में एक पेड़ पर फंदे से लटका मिला। थाना पुलिस सोमेश्वर ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया तथा पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए अल्मोड़ा भेज दिया गया है।

गांव में पसरा मातम

      थानाध्यक्ष विजय नेगी ने जानकारी देते हुए बताया है कि फिलहाल आत्महत्या का कारण अज्ञात है। तथा पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। घटना के बाद मृतक के परिवार और गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।
मृतक दरबान सिंह के परिवार में दो बेटे तथा एक बेटी है। उनका एक बेटा दिल्ली में सर्विस करता है। जबकि दूसरा बेटा घर में दुकानदारी करता है।

Exit mobile version