Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: बीते 02 नवंबर से लापता व्यक्ति का जंगल में मिला शव

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के लमगड़ा क्षेत्र में 20 दिन से लापता व्यक्ति का शव बरामद हुआ है।

जांच कर रही पुलिस

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस के मुताबिक लमगड़ा थाना के ग्राम जांख तिवारी निवासी विवेकानंद तिवारी (44) पुत्र स्व.जगदीश चंद्र तिवारी बीती दो नवंबर से लापता था। इसकी रिपोर्ट उसकी पत्नी खष्टी देवी ने लमगड़ा थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस तलाश में जुटी थी। बीते बुधवार शाम गांव से करीब दो किमी की दूरी पर घने जंगल में किसी ग्रामीण ने उसका शव फंदे से लटका देखा। शव सड़ी गली अवस्था में मिला। आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस जांच कर रही है।

Exit mobile version