Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: लापता बुजुर्ग का फंदे से लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में दन्या के आरतोला से दो किमी दूर गुनाई (खोला) में एक बुजुर्ग लापता थे। जिनका नवरात्रि मिलने से हड़कंप मच गया।

बुजुर्ग का मिला शव

मिली जानकारी के अनुसार 80 वर्षीय गंगा सिंह बिष्ट बीते 28 जून की सुबह करीब पांच बजे घर पर बिना बताए कहीं चले गए थे। काफी खोजबीन की गई। उनका सुराग नहीं लग पाया था। जिसके बाद परिजनों ने दन्या थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। वहीं बुजुर्ग का शव मंगलवार को फंदे से लटका मिलने से हड़कंप मच गया। उनका शव घर के पास जंगल में फंदे से लटका मिला। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का बताया जा रहा है। पुलिस जांच कर रहीं हैं। पूछताछ में यह बात सामने आई है कि मृतक मानसिक रूप से बीमार चल रहे थे।

Exit mobile version