Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: जंगल में मिला नवविवाहिता का शव, मचा हड़कंप

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के मौलेखाल स्याल्दे के कैलानी में स्थित सोलर प्लांट से लगे जंगल में एक शव मिलने से हड़कंप मच गया।

जंगल में मिला महिला का शव

मिली जानकारी के अनुसार शव महिला का था। जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान स्याल्दे ब्लॉक के देघाट से लगे जैखाल के तोक गहटदुआ निवासी पूजा (23) पुत्री बालम सिंह के रूप में हुई है। जिसका विवाह करीब 6 महीने पहले हरीश किरौला निवासी बुराड़ी दिल्ली के साथ हुआ था। जो इन दिनों मायके आई थी। बताया कि जन्माष्टमी के दिन महिला शिवालय में जल चढ़ाने के लिए कफलटाना गई  लेकिन नहीं लौटी। परिजनों ने पूजा की गुमशुदगी की रिपोर्ट देघाट थाने में लिखवाई थी। जिसके बाद से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। वहीं रविवार की देर शाम कैलानी में लगे सोलर प्लांट के कर्मचारियों ने शव देखा और पुलिस को जानकारी दी।

जांच कर रहीं पुलिस

वहीं सूचना मिलने के बाद एसआई गणेश राणा और तहसीलदार दीवान गिरि मौके पर पहुंचे। नवविवाहिता की मृत्यु कैसे हुई। इसकी जांच की जा रहीं हैं।

Exit mobile version