Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: नदी में मिला युवक का शव, मचा हड़कंप

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के भिकियासैंण के बरकिंट के पास रामगंगा नदी में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई।

रामगंगा नदी में मिला युवक का शव

मिली जानकारी के अनुसार बीते शुक्रवार को स्थानीय लोगों ने रामगंगा नदी में एक शव उतराता देखा। जिसके बाद इसकी सूचना राजस्व पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची राजस्व पुलिस ने शव को नदी से निकाला। जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान राजपुर कला, मुजफ्फरनगर, यूपी निवासी अंकित कुमार (19) पुत्र वेद प्रकाश के रूप में हुई है। कानूनगो हरिकिशन ने बताया कि युवक अपने साथी के साथ क्षेत्र में खच्चरों से सामान ढोने का काम करता था। जो बीते गुरूवार से लापता था। प्रथम दृष्टया नदी में नहाते समय डूबने की आशंका जताई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद युवक की मौत के असल कारणों का पता चलेगा।

रहें मौजूद

इस मौके पर राजस्व उपनिरीक्षक पंकज बिष्ट, संजय सिंह, बालम सिंह, प्रधान ललित मोहन बंगारी, राजेंद्र प्रसाद आदि मौजूद रहे।

Exit mobile version