Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: वन विभाग के मृग विहार में रह रहे एक सांभर की मौत

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है | यहां एनटीडी स्थित वन विभाग के मृग विहार में रह रहे एक सांभर की बुधवार शाम मौत हो गई।

सांभर की मौत-

एनटीडी स्थिति मृग विहार में कई वन्य जीव है | वर्तमान में यहां सांभर में आठ नर, 17 मादा, चीतल में 20 नर और 43 मादा है। बुधवार शाम को एक नर सांभर की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सांभर उम्र दराज था| इस वजह से उसकी मौत हो गई।

Exit mobile version