Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: ​घास काटने गए दंपती पर मंडराई मौत, ततैयों के झुंड ने ली किसान की जान, पत्नी अस्पताल में भर्ती

{"aigc_info":{"aigc_label_type":0,"source_info":"dreamina"},"data":{"os":"web","product":"dreamina","exportType":"generation","pictureId":"0"}}

​अल्मोड़ा: स्याल्दे ब्लॉक के गोलना गांव में रविवार को एक दुखद हादसा सामने आया है, जहां खेत में घास काट रहे एक दंपती पर ततैयों के झुंड ने अचानक हमला कर दिया।

क्षेत्र में शोक की लहर

मिली जानकारी के अनुसार गोलना गांव निवासी खीम सिंह (पुत्र स्वर्गीय सुघान सिंह) अपनी 50 वर्षीय पत्नी विमला देवी के साथ घर से महज 500 मीटर दूर स्थित खेत में घास काटने गए थे। इसी दौरान अचानक झाड़ियों से निकले ततैयों के झुंड ने दोनों को घेरकर डंक मारना शुरू कर दिया। दंपती की चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह ततैयों को भगाकर दोनों को बचाया और तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देघाट पहुंचाया। इस हमले में 65 वर्षीय खीम सिंह की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी विमला देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। डॉक्टरों के अनुसार, खीम सिंह के सिर पर अत्यधिक डंक मारे जाने के कारण शरीर में जहर फैल गया था, जिससे उन्होंने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया।
​

Exit mobile version