Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: प्रधानमंत्री के हस्तक्षेप पर दशकों पुरानी सड़क का होगा कायाकल्प: अल्मोड़ा में 18 किमी मोटर मार्ग के निर्माण और डामरीकरण की जगी उम्मीद

अल्मोड़ा: लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) प्रांतीय खंड द्वारा वर्ष 2006 में लोधिया से कपिलेश्वर धाम तक बनाए गए 18 किलोमीटर मोटर मार्ग पर केवल 4.5 किलोमीटर ही डामरीकरण कराया गया था, जिससे क्षेत्रवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।

लिया संज्ञान

वहीं अब प्रधानमंत्री कार्यालय के हस्तक्षेप और जनसूचना अधिकार के दबाव के बाद इस सड़क के दिन बहुरने वाले हैं। जी हां चौमू गांव के बुजुर्ग और उत्तर प्रदेश के कार्यालय से सेवानिवृत्त 68 वर्षीय मुख्य सचिव (सेवानिवृत्त कर्मी) राम सिंह पंवार द्वारा प्रधानमंत्री कार्यालय को स्पीड पोस्ट के माध्यम से 100 से अधिक प्रार्थना पत्र भेजे गए थे।जब उत्तराखंड सरकार ने पीएमओ के संदर्भों पर ध्यान नहीं दिया, तब जनसूचना अधिकार (RTI) के तहत सूचना मांगे जाने पर उत्तराखंड सरकार हरकत में आई।

जल्द पूरा होगा कार्य

जिस पर सरकार ने प्रधानमंत्री संदर्भों को संज्ञान में लेकर लाल से चौमू 5 किलोमीटर मोटर मार्ग के लेपन के लिए 3 करोड़ 84 लाख रुपये की स्वीकृति दी है, जिससे जल्द ही कार्य पूरा हो जाएगा। कलसीमा से कपिलेश्वर धाम 5 किलोमीटर मोटर मार्ग के लिए राम सिंह पंवार और भानकोट के बुजुर्ग हरीश चंद्र भट्ट द्वारा लगातार पैरवी की जा रही है।

Exit mobile version