अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में महिला कल्याण संस्था की बैठक संस्था के कार्यालय में आयोजित हुई।
प्रतियोगिताओं का होगा आयोजन
जिसमें कई टीमों की टीम लीडर व महिला कल्याण की सदस्यों ने भाग लिया। जिसमें सावन के गीतों भजनों से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। उसके बाद अध्यक्ष रीता दुर्गापाल द्वारा बताया गया की हर साल की तरह इस बार भी सावन मेले को बहुत उत्साह के साथ मनाया जाएगा। जिसमें महिलाओं की कई प्रतियोगिताएं होंगी।
पहले दुल्हन बनो प्रतियोगिता
दुल्हन बनो प्रतियोगिता दो ग्रुप में होगी। प्रथम 25 वर्ष से ऊपर की महिलाएं। द्वितीय 65 से 70 वर्ष व 65 से 70 वर्ष की महिलाएं। इन्हें लेने का हमारा उद्देश्य है की जो बुजुर्ग महिलाएं हैं उन्हें उनकी पुरानी यादों को ताजा किया जाए व अपने अनुभव से अन्य महिलाओं को लाभान्वित कर सकें। दुल्हन से जज द्वारा दो प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रतियोगिता में दुल्हन की ड्रेस व प्रश्न उत्तर आदि को देखकर ही निर्णायक मंडल निर्णय देंगे।
दूसरा सेली सजाओ प्रतियोगिता
तीसरी भजन प्रतियोगिता
भजन वाली महिलाएं हरी साड़ी व सोलह सिंगार के साथ आयेगीं। भजन वाली टीम में एक टीम में केवल पांच महिलाएं होगीं।
लगेंगे विभिन्न व्यंजनों के स्टाल
इसके अलावा विभिन्न व्यंजनों के स्टाल लगाए जाएंगे। जिसमें महिलाएं घर से व्यंजन बनाकर लायेगें और उसे बेचेंगे। जिस महिला का व्यंजन स्वादिष्ट होगा और बिक्री भी सबसे ज्यादा होगी। उसे सम्मानित किया जाएगा। बिक्री से जो पैसा होगा। वह उसी महिला का होगा, जो बेचेगा। सावन मेला 30 जुलाई को 11:00 बजे से 5:00 बजे तक नंदा देवी मंदिर परिसर में होगा।
रहें उपस्थित
बैठक में शांति शाह, आशा कर्नाटक, चंद्र अग्रवाल, अंजू अग्रवाल, अनुराधा अग्रवाल, मंजू जोशी, ममता चौहान, गीता शाह, रमा जोशी, आशा पंत, दीपा सतीश जोशी, रेखा चौहान, सुनैना मेहरा, पारू उप्रेती, प्रेमा कुसुम जोशी, सीमा चौधरी, प्रभा बोरा, स्नेहलता जोशी, हीरा कनवाल, कंचन लता पांडे, ममता खत्री, पुष्पा जोशी, जया पंत, विमला तिवारी, नीमा देवी आदि उपस्थित रहें ।संचालन पुष्पा सती द्वारा किया गया।