Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: धर्म जागरण समन्वय की बैठक में इस संबंध में सरकार को ज्ञापन भेजने का लिया गया निर्णय

धर्म जागरण समन्वय की मासिक बैठक संगठन कार्यालय में मातृ शक्ति जिला संयोजिका प्रो. आराधना शुक्ला, कुमाऊं संस्कृति प्रमुख पं. कैलाश चन्द्र भट्ट (हेमंत जी), धर्म जागरण समन्वय कुमाऊं प्रमुख अरविंद जोशी एंव पंडित राजेंद्र जोशी (शास्त्री) विभाग संस्कृति प्रमुख धर्म जागरण समन्वय कुमाऊं मंडल अल्मोड़ा के सानिध्य में हुई।

सफल प्रयास हेतु किया धन्यवाद-

इस दौरान बैठक में रतन गिरी महाराज के सानिध्य में धेनू मानस कथा एवं कृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम हेतु क्षेत्रवासियों एवं पंडित राजेश जोशी (शास्त्री जी) एवं श्रीनाथ महाराज जी के सफल प्रयासों हेतु धन्यवाद अर्जित किया गया।

इस संबंध में जताई चिंता-

माँ मनसा पूर्णा मंदिर पूनाकोट में अयोजित इस कार्यक्रम में मातृ शक्ति एवं श्रद्धालु गणमान्य लोगों द्वारा देवभूमि उत्तराखंड में योग विधा के विकास एवं गौ माता के संरक्षण हेतु अब तक नीति निर्धारण ना होने पर चिंता व्यक्त की गई। जिसमें धर्म जागरण समन्वय संयोजक मंडल द्वारा योग विधा एवम् गौ माता संरक्षण हेतु पुनः सरकार को ज्ञापन प्रेषित करने का निर्णय लिया गया।

यह लोग रहे उपस्थित-

इस अवसर पर कुमाऊं परियोजना प्रमुख मनोज सिंह पवार, जिला संयोजक  दीपक वर्मा, प्रशासनिक प्रमुख हेम चन्द्र गुरूरानी, चंदन लटवाल, गिरिराज साह, अभिनव सूरज, कैलाश छिमवाल विधि प्रमुख, मनीष तिवारी जिला परियोजना प्रमुख अल्मोड़ा, हिमांशु साह सहित कई मंडल, नगर संयोजक उपस्थित रहे।

Exit mobile version