Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा के जिला मंत्री दीपक सिंह बिष्ट बने धारानौला टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष, इन्हें मिली यह जिम्मेदारी

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में धारानौला में शुक्रवार को टैक्सी मालिक चालकों की एक बैठक हुई।

बैठक का आयोजन

इस बैठक में धारानौला टैक्सी यूनियन की नई कमेटी का गठन किया गया। जिसमे नई कमेटी का गठन हुआ। जिसमें देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा के जिला मंत्री दीपक सिंह बिष्ट धारानौला टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष बनें। उन्हें सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। सभी चुने गए पदाधिकारियों ने चालकों के हितों के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।

इन्हें मिली यह जिम्मेदारी

टैक्सी यूनियन धारानौला की नई कार्यकारिणी में दीपक सिंह बिष्ट को अध्यक्ष, दीपक सिंह भंडारी को उपाध्यक्ष, जगदीश मेर को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रविंद्र सिंह बिष्ट को महासचिव, जगदीश सिंह बिष्ट को कोषाध्यक्ष, नंदन सिंह धानिक को उपसचिव और आलोक कुमार को कनिष्ठ उपसचिव चुना गया है। वहीं, कमेटी संरक्षकों के रूप में टैक्सी यूनियन माल रोड के लिए अनूप साह को मुख्य संरक्षक, नीरज पवार को महासंघ सचिव, आनंद सिंह भोज को उपसचिव, विनोद सिंह बिष्ट को कार्यालय प्रभारी चुना गया। वहीं रोशन गिरी गोस्वामी और यशपाल सिंह बिष्ट संरक्षक धारानौला की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा भरत भूषण को मुख्य संरक्षक टैक्सी यूनियन भोटिया पड़ाव हल्द्वानी की जिम्मेदारी सौंपी गई हैं।

Exit mobile version