Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: 75 किलोग्राम से अधिक का वजन उठाकर दीप्ति जोशी ने पावर लिफ्टिंग महिला चैंपियनशिप जीती

दीप्ति जोशी ने 75 किलोग्राम से अधिक का वजन उठाकर पावर लिफ्टिंग की महिला चैंपियनशिप जीती। द्वाराहाट के शीतला पुष्कर मैदान में  पहली बार ओपन कुमाऊं पावर लिफ्टिंग एंड आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप  शुरू हो गयी है । यह प्रतियोगिता भिटारकोट के ग्राम प्रधान संजय सिंह नेगी की ओर से आयोजित की गयी है   ।

25 हजार की नकद धनराशि देकर पुरस्कृत किया

नॉर्थ इंडिया ओवर ऑल चैंपियन रही 63 किलो भार वर्ग की दीप्ति जोशी ने 75 किलोग्राम से अधिक वजन उठाकर पावर लिफ्टिंग की महिला चैंपियनशिप जीती। प्रतियोगिता का शुभारम्भ  पूर्व विधायक मदन बिष्ट द्वारा किया गया। उन्होंने दीप्ति को 25 हजार की नकद धनराशि देकर पुरस्कृत किया।प्रतियोगिता में दक्ष जोशी, अमित, सौरभ भट्ट, मोहन सिंह आदि ने भी शानदार प्रदर्शन किया।

यह लोग रहे मौजूद

बीडीओ शाकिर हुसैन, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल चौधरी, विनोद जोशी, शैलेंद्र रावत, नारायण रावत, रतन कुमार अन्य लोग उपस्थित थे ।

Exit mobile version