Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: डीडीए समाप्ति की लगातार उठ रहीं मांग, जताया आक्रोश

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में डीडीए समाप्ति की मांग को लेकर मंगलवार को सर्वदलीय संघर्ष समिति ने चौहानपाटा में साप्ताहिक प्रदर्शन किया।

कहीं यह बात

जिसमें जिला विकास प्राधिकरण के विरोध में सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस मौके पर निवर्तमान पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने कहा कि डीडीए को पहाड़ी क्षेत्रों के अनुरूप बिल्कुल नहीं बनाया गया है। यह यहां के लोगों के हित में नहीं है। कहा भवन बनाने के लिए गरीब जनता को दिक्कतें झेलनी पड़ रहीं हैं। लंबे समय से विरोध के बावजूद सरकार इसे हटाने को तैयार नहीं है। कहा कि जब तक डीडीए को समाप्त नहीं किया जाएगा। तब तक वह धरने पर डटे रहेंगे।

रहें मौजूद

यहां शहाबुद्दीन, प्रताप सिंह सत्याल, लक्ष्मण सिंह ऐठानी, सीएसएस बनकोटी, आनंद बगड़वाल, रॉबिन मनोज भंडारी, प्रतेष पांडे, हेम चंद्र जोशी, एमसी काण्डपाल, शंकर दत्त भट्ट, जगदीश सिजवाली, सुनयना मेहरा आदि मौजूद रहें।

Exit mobile version