Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: डीडीए समाप्ति की मांग, अब तक शासनादेश जारी न होने पर प्रदर्शन जारी

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज मंगलवार को जिला विकास प्राधिकरण समाप्त करने की मांग को लेकर चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में सर्वदलीय संघर्ष समिति ने धरना दिया।

दिया धरना प्रदर्शन

जिस पर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि डीडीए किसी भी तरह से पहाड़ की भौगोलिक स्थिति के अनुकूल नहीं है। इसके लागू होने से पहाड़ के लोगों को दिक्कतों से जूझना पड़ रहा है। लंबे समय से हटाने की मांग के बावजूद सरकार डीडीए को हटाने को तैयार नहीं है। कहा कि लोगों की समस्याओं की सरकार को कोई परवाह नहीं है। जल्द डीडीए समाप्ति का शासनादेश जारी नहीं होने आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।

रहें मौजूद

इस दौरान निवर्तमान पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, हेम चंद्र तिवारी, हेम चंद्र जोशी, एमसी काण्डपाल, प्रताप सिंह सत्याल, अख्तर हुसैन, कमर खान, लक्ष्मण सिंह ऐठानी, प्रतेश कुमार पांडे, रोबिन मनोज भंडारी, गोविंद बल्लभ जोशी, आनंद बगडवाल, एके अवस्थी, नवीन चंद्र जोशी, चंद्रमणी भट्ट, भारत रत्न पांडेय, चंद्र शेखर सिंह, लक्ष्मण सिंह बोरा आदि लोग मौजूद रहे।

Exit mobile version