Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: डीडीए समाप्ति की मांग, शासनादेश जारी नहीं होने तक धरना जारी रखने की दी चेतावनी

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में डीडीए समाप्ति की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया।

डीडीए समाप्ति का शासनादेश जारी करने की मांग

जिस पर मंगलवार को विभिन्न संगठनों के लोगों ने अल्मोड़ा के चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में धरना दिया। धरना स्थल पर समिति के संयोजक व निर्वतमान पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों की स्थिति को समझे बगैर प्रदेश की भाजपा सरकार ने 2017 में तुगलकी फरमान से समूचे पर्वतीय क्षेत्रों में डीडीए लागू कर दिया था। जिसका जनता विरोध कर रही है। कहा कि जब तक सरकार पर्वतीय क्षेत्रों से डीडीए समाप्ति का शासनादेश जारी नहीं कर देती तब तक विरोध जारी रहेगा।

रहें मौजूद

इस दौरान महेश चंद्र आर्या, प्रताप सिंह सत्याल, रोबिन मनोज भंडारी, प्रत्येश पांडे, ललित मोहन पंत समेत विभिन्न संगठनों से जुड़े लोग मौजूद रहे।

Exit mobile version