Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: डीडीए समाप्ति की मांग लगातार जारी, डीडीए को हटाकर नगर निकायों को प्रधिकारण के अधिकार दिए जाने की उठाई मांग

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में डीडीए समाप्त नहीं होने पर सर्वदलीय संघर्ष समिति ने मंगलवार को धरना प्रदर्शन करते हुए नाराजगी जताई।

की जमकर नारेबाजी

इस मौके पर चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में समिति ने साप्ताहिक प्रदर्शन किया। साथ ही समिति ने कहा कि डीडीए के कारण पहाड़ी क्षेत्रों के लोगों को समस्याएं झेलनी पड़ रही है। सात साल से अधिक समय से समिति डीडीए को हटाने की मांग कर रही है, लेकिन अब तक सरकार ने डीडीए हटाने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की। कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए डीडीए की नियमावली उचित नहीं है। डीडीए को हटाकर नगर निकायों को प्रधिकारण के अधिकार दिए जाने चाहिए। सदस्यों ने जल्द सरकार से डीडीए हटाने की मांग की।

रहें मौजूद

इस दौरान समिति संयोजक व पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी, हेम चंद्र तिवारी, प्रताप सिंह सत्याल, ललित मोहन पंत, प्रतेश कुमार पांडे, अख्तर हुसैन, महेश चंद्र आर्या, शहाबुद्दीन, रोबिन मनोज भंडारी, कृष्ण चंद्र पांडे, पूरन सिंह रौतेला, लक्ष्मण सिंह ऐठानी, गोविंद बल्लभ जोशी समेत विभिन्न संगठनों से जुड़े लोग मौजूद रहे।

Exit mobile version