Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा की मांग, राज्य आंदोलनकारियों ने सीएम को भेजा ज्ञापन, कहीं यह बात

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में राज्य आंदोलनकारियों ने उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में निशुल्क यात्रा दिए जाने की मांग को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है।

ज्ञापन में कहीं यह बात

जिसमें भेजें गए इस ज्ञापन में कहा है कि राज्य आंदोलनकारियों के लिए राज्य सरकार की ओर से जारी मुख्य शासनादेश में एक सहयात्री सहित निःशुल्क यात्रा की सुविधा दी गई थी, लेकिन विभाग की ओर से संशोधित आदेश में उत्तराखंड शब्द जोड़ दिया गया और कुछ समय बाद सहयात्री सुविधा भी बंद कर दी गई। उत्तराखंड में 65 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों को निःशुल्क यात्रा सुविधा दी जा रही है। इसलिए अधिक उम्र के राज्य आंदोलनकारियों को इस सुविधा का कोई विशेष लाभ नहीं है। अधिकांस राज्य आंदोलनकारी अब वृद्ध हो चुके हैं, उम्रदराज राज्य आंदोलनकारियों को सहयात्री की भी आवश्यकता होती है। इसलिए सहयात्री के साथ निशुल्क यात्रा सुविधा बहाल किए जाने की भी आवश्यकता है।

किए हस्ताक्षर

ज्ञापन भेजने वालों मे ब्रह्मानंद डालाकोटी, शिवराज बनौला, दौलत सिंह बगडवाल ने हस्ताक्षर किए।

Exit mobile version