Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: सेवानिवृत्त शिक्षकों के देयकों का भुगतान शीघ्र करने की मांग, दी यह चेतावनी

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ ने मांग की है‌ कि सेवानिवृत्त शिक्षकों के देयकों का भुगतान शीघ्र किया जाए।

दिया ज्ञापन

जानकारी के अनुसार संघ के जिलाध्यक्ष हीरा सिंह मेहरा ने इस मामले में प्रभारी सीईओ को ज्ञापन दिया। जिसमें बताया कि प्रभारी सीईओ द्वारा गठित समिति ने सभी सदस्यों के अंतिम आहरित वेतन का 50 प्रतिशत पेंशन देने पर सहमति और हस्ताक्षर किए। इसके बावजूद प्रभारी सीईओ अपने पद का दुरुपयोग कर अधीनस्थ शिक्षकों का उत्पीड़न कर रहे हैं।

किया यह ऐलान

जिस पर कहा कि यदि 17 अगस्त तक पेंशन प्रकरणों का निस्तारण नहीं हुआ तो संगठन 18 अगस्त से प्रभारी सीईओ कार्यालय में धरना-प्रदर्शन शुरू करेगा।

Exit mobile version