Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल ऑफिसर्स एसोसिएशन द्वारा वरिष्ठ सहायक से प्रधान सहायक के पदों पर पदोन्नति सूची तत्काल जारी करने की मांग

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल ऑफिसर्स एसोसिएशन जनपद अल्मोड़ा की बैठक मुख्य शिक्षा अधिकारी के कार्यालय अल्मोड़ा में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता पुष्कर सिंह भैसोड़ा संचालन मुकेश जोशी ने किया। बैठक में ससमय स्थानान्तरण व पदोन्नति सूची निर्गत करने की मांग की गई तथा प्रशासन द्वारा आपदा व अन्य परिस्थिति में कार्मिकों की ड्यूटी 10 बजे से05 बजे तक ही लगाई जाय। रात्रि ड्यूटी करने में कार्मिकों को कार्य स्थल से आने जाने परेशानियों का सामना करना पड़ता है वरिष्ठ सहायक से प्रधान सहायक के पदों पर पदोन्नति सूची तत्काल जारी करने की मांग की गयी।

समस्या के समाधान हेतु उच्च अधिकारियों को भेजा पत्र

फर्नीचर कार्यालय कंप्यूटर मद में धनराशि आवंटन ना होने से कार्यालय कार्य में बाधा उत्पन्न होती है जिससे कार्मिक को दुर्गम क्षेत्र से कई किलोमीटर दूर जाकर विद्यालय व कार्यालय का कार्य किया जाता है उक्त समस्या के समाधान हेतु उच्च अधिकारियों को पत्र निर्गत किया गया है। पुष्कर सिंह भैसोड़ा द्वारा कहा गया कि जनपद स्तर पर किसी भी प्रकार की समस्या होने पर उसका तुरंत निराकरण हेतु सदस्य हित में संघर्ष किया जाएगा।

Exit mobile version