Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: पुरानी पेंशन बहाली की उठ रहीं मांग, कर्मचारियों ने निकाली आक्रोश रैली

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर लगातार कर्मचारियों द्वारा मांग की जा रहीं हैं।

विरोध में निकाली आक्रोश रैली

जिस पर देहरादून में कर्मचारियों ने परेड मैदान से कलक्ट्रेट तक आक्रोश मार्च निकाला। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आज पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन के आह्वान पर कर्मचारियों ने रैली निकाली। देशभर में सभी जिला मुख्यालयों पर कर्मचारियों द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है।

अल्मोड़ा में निकली आक्रोश रैली

अल्मोड़ा में पुरानी पेंशन को लेकर आज गुरूवार को कर्मचारियों ने नंदा देवी प्रागंण से चौघानपाटा तक आक्रोश रैली निकाली। सभी ने एक स्वर में पुरानी पेंशन बहाली को लेकर सभी कर्मचारियों से एकजुट होकर लड़ाई लड़ने का आहृान किया। प्रशासन के माध्यम से सरकार को ज्ञापन भेजा।  कहा की नई पेंशन स्कीम अगर इतनी ही अच्छी व्यवस्था है तो सबसे पहले इसे विधानसभा और संसद के सदस्यों पर लागू किया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार ने एनपीएस के स्थान पर यूपीएस लागू किया जा रहा है। जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है।

Exit mobile version