Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: जिला न्यायालय के निकट निर्मित वाहन पार्किंग को विकसित कर इन व्यवस्थाओं की सुविधा की मांग, एडवोकेट कवींद्र पंत ने डीएम को दिया ज्ञापन

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज‌ जिला बार एसोसिएशन अल्मोड़ा के उपाध्यक्ष एडवोकेट कवीन्द्र पन्त ने जिलाधिकारी अल्मोड़ा को ज्ञापन दिया है।

ज्ञापन में कहीं यह बात

ज्ञापन में उन्होंने जिला न्यायालय अल्मोड़ा के निकट निर्मित वाहन पार्किंग को विकसित कर पार्किंग को टीन शेड से कवर किए जाने हेतु, अल्मोड़ा कलैक्ट्रेट परिसर के प्रांगण में जनसुविधार्थ सिमेंटेड बैंच बनवाने व स्थिर कुर्सियां लगवाने हेतु, कलेक्ट्रेट परिसर में व जिला न्यायालय के निकट यात्री प्रतीक्षालय निर्माण के लिए अपने पूर्व प्रेषित अनुरोध पत्रों के तदनुक्रम में अनुरोध किया है। जनहितार्थ उनके अनुरोध पत्रों का संज्ञान ग्रहण कर ज्ञापनों में उल्लिखित आवश्यक जनसुविधाओं की अवस्थापना व विकास के लिए किसी शासकीय विभाग/कार्यदायी संस्था को अधिकृत कर प्रस्ताव/आगणन तैयार कर यथाशीघ्र कार्य प्रारंभ करने हेतु निर्देशित करेंगे।

Exit mobile version