Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: एसएसजे परिसर में छात्र नेताओं की मांग, जल्द घोषित हो छात्रसंघ चुनाव की तिथि, शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में सोबन सिंह जीना परिसर में छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित न होने पर छात्र संगठनों में नाराजगी बनी हुई है।

अनिश्चितकालीन धरना शुरू

जिस पर सोबन सिंह जीना परिसर में छात्र नेताओं ने मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। साथ ही आज बुधवार को एसएसजे परिसर अल्मोड़ा में छात्र नेता अनिश्चितकालीन धरने में डटे रहे। इस दौरान छात्रों ने कहा कि विगत कई दिनों से छात्र-छात्राएं सरकार और विवि प्रशासन से छात्रसंघ चुनाव करवाने की मांग कर रहे हैं। इसको लेकर लगातार छात्र-छात्राओं में आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है। कहा कि शासन-प्रशासन को छात्र-छात्राओं की जरा भी चिंता नही है। लिंगदोह की नियमावली के अनुसार नया सत्र प्रारंभ होने के लगभग 45 दिन के अंदर सभी परिसरों में छात्रसंघ चुनाव हो जाना चाहिए। लेकिन विवि प्रशासन इसका पालन नहीं कर रहा है।

दी चेतावनी

छात्रों ने मांग पूरी नहीं होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी।

रहें मौजूद

इस मौके पर छात्रसंघ अध्यक्ष राहुल सिंह धामी, अमित बिष्ट, आशीष जोशी, संजू सिंह, संजय बिष्ट, गौरव सतवाल, पंकज कनवाल, गिरीश पांडे, निखिल मेहरा, संजय पांडे, रितेश आर्या, भूमिका गैलाकोटी, ज्योति आर्या, प्रदीप भट्ट, पंकज पांडे, विशाल सिंह बिष्ट, अभिनव बुधोरी राहुल जोशी अभिषेक, सुरेंद्र धामी अंकुश भोज निशांत पांडे श्वेता शर्मा, शिवानी बिष्ट, मीनाक्षी कपकोटी, गौरव भंडारी, राजकमल जोशी, अंकिता कपिल, कविता लोहनी, दीपिका कोरंगा, भूपेंद्र कोरंगा, प्रीति, उज्ज्वल जोशी आदि छात्र संगठनों से जुड़े छात्र मौजूद रहे।

Exit mobile version