Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: पौराणिक गुफाताल के कायाकल्प की उठी मांग,  ग्रामीणों ने सीएम को भेजा ज्ञापन



अल्मोड़ा: बाड़ेछीना स्थित पौराणिक और ऐतिहासिक ‘गुफाताल’ के जीर्णोद्धार और कायाकल्प को लेकर स्थानीय लोगों ने मांग उठाई है।

सौंपा ज्ञापन

इस संबंध में पं. कैलाश चंद्र भट्ट के नेतृत्व में क्षेत्र के लोगों ने जिलाधिकारी अंशुल सिंह के माध्यम से मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन भेजा है। इस ज्ञापन में गुफाताल क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए इस धार्मिक स्थल के सुंदरीकरण और विकास की मांग की गई है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि गुफाताल एक बेहद महत्वपूर्ण पौराणिक स्थल है, लेकिन सुविधाओं के अभाव के कारण यहाँ आने वाले भक्तों और साधकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कहा कि इस पौराणिक स्थल पर आने वाले साधु-संतों और श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए एक सर्वसुविधायुक्त धर्मशाला का निर्माण किया जाए। मुख्य मार्ग से गुफाताल तक पहुंचने के लिए रास्ते को सुगम और सुरक्षित बनाया जाए, जिससे बुजुर्ग और बच्चे भी आसानी से आ सकें। परिसर में स्वच्छता बनाए रखने और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आधुनिक शौचालयों का निर्माण हो। इस पावन स्थल की शांति को देखते हुए साधकों और पर्यटकों के लिए एक व्यवस्थित ध्यान स्थल विकसित किया जाए।

Exit mobile version