Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: डीडीए समाप्त करने की मांग, विधायक मनोज तिवारी ने भी धरना प्रदर्शन को दिया समर्थन, कहीं यह बात

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के पर्वतीय क्षेत्रों से जिला विकास प्राधिकरण समाप्त करने की मांग जारी है । इसको लेकर सर्वदलीय संघर्ष समिति की ओर से साप्ताहिक धरना दिया जा रहा है।

डीडीए समाप्ति का शासनादेश जारी करने की मांग

जिस पर आज मंगलवार को विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने गांधी पार्क में सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस मौके पर धरना प्रदर्शन को क्षेत्रीय विधायक मनोज तिवारी ने भी अपना समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि लंबे समय से विभिन्न संगठन डीडीए समाप्ति को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन अब तक इस मामले में सरकार की ओर से कोई भी सकारात्मक कदम नहीं उठाए गए हैं। समिति के संयोजक प्रकाश चंद्र जोशी ने कहा कि डीडीए समाप्ति का शासनादेश जारी नहीं होते तक सरकार के तानाशाही रैवये के खिलाफ संघर्ष समिति का विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।

रहें मौजूद

इस दौरान पूरन सिंह रौतेला, गिरीश नाथ गोस्वामी, ललित मोहन पंत, तारा चंद्र जोशी, धीरेंद्र गैलकोटी, परितोष जोशी, राबिन मनोज भंडारी, प्रत्येश कुमार पांडे, वैभव पांडे, हेम चंद्र तिवारी, आशीष भारती, शहाबुद्दीन, सुशील साह समेत विभिन्न संगठनों से जुड़े लोग मौजूद रहे।

Exit mobile version