Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: कनारीछीना प्राथमिक अस्पताल भवन निर्माण कार्य जल्द शुरू करने की मांग

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां की जनता ने यहाँ लंबे समय तक बंद पड़े निर्माण कार्य को जल्द शुरू करने की मांग की है।

सबसे पुराना प्राथमिक अस्पताल है कनारीछीना अस्पताल-

यहाँ रीठागाड क्षेत्र के कनारीछीना प्राथमिक अस्पताल का भवन निर्माण का काम अक्टूबर 2021 मे तत्कालीन सरकार के द्बारा किया गया। उसके बाद दस पांच दिन कनारीछीना प्राथमिक अस्पताल भवन निर्माण कार्य शुरू हुआ। जिसके बाद अब 2022 आ गया है, लेकिन अभी भी ये कनारीछीना प्राथमिक अस्पताल का भवन निर्माण कार्य अधर में लटका हुआ है।

भवन निर्माण की लागत दो करोड़ सोलह लाख-

कनारीछीना प्राथमिक अस्पताल भवन निर्माण कार्य की लागत दो करोड़ सोलह लाख है। इस अस्पताल के भवन निर्माण के लिए रीठागाड़ी दगड़ियों संघर्ष समिति ने 2018 व 2020 मे  चक्काजाम करके बेरीनाग अल्मोड़ा सड़क मार्ग को घंटों तक बन्द किया। उसके बाद लगातार अस्पताल भवन निर्माण के लिए रीठागाडी दगड़ियों संघर्ष समिति के सदस्यों व क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने शासन प्रशासन से गुहार लगाई। जिसके बाद तत्कालीन सरकार के द्बारा दो करोड़ सोलह लाख रुपए की लागत से बनने की स्वीकृति मिली। इसके बाद माननीय पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, सांसद अजय टम्टा आदि गणमान्य लोगों के द्बारा इस अस्पताल भवन निर्माण का उद्घाटन किया गया।

सुविधा नहीं होने के कारण डॉक्टर की नियुक्ति नहीं हुई-

रीठागाड पट्टी का सबसे पुराना प्राथमिक अस्पताल कनारीछीना अस्पताल है। इस अस्पताल की स्थापना आज से 60 साल पहले धन तिवारी मंत्री व रीठागाड पट्टी के समाजिक कार्यकर्ता चंद्रमणी के द्बारा हुई। यहां 60 पहले से दो कमरे किराए पर जरजर हालत में संचालित हो रहे है। अस्पताल भवन न होने के कारण इस प्राथमिक अस्पताल में डाक्टर की नियुक्ति नहीं हो पा रही है। दो‌ कमरे के किराए पर डाक्टर व फार्मासिस्ट व वार्ड बाॅय तक के लिए बैठने की जगह नहीं है। इस वजह से यहां डाक्टर की नियुक्ति नहीं हो पा रही है।

लाभाविंत गांव-

इस अस्पताल भवन निर्माण कार्य होने से रीठागाड क्षेत्र आठ हजार जनता लाभाविंत होती है। जिसमें कनारी छीना, रीम, पिंपल खेत, पतलचौरा, लिगुडता, मंगलता,रौयत,हटौला, नौगांव, जमराढी, कुनखेत, डुगरा लेख, बिलवाल गांव, बु़गा दर्जनों गांव शामिल हैं।

भवन निर्माण कार्य को जल्द से जल्द चालू करने की मांग-

समिति के सदस्यों ने कनारीछीना प्रथामिक अस्पताल भवन निर्माण कार्य को जल्द से जल्द चालू करने की मांग की है। जिसमें समिति अध्यक्ष प्रताप सिंह, समाजिक कार्यकर्ता मनोज सिंह,पंकज पांडे,दयाल जोशी, धर्मानंद पांडे,कुशाल सिंह डसीला,बालम सिंह बानी, महिला संगठन अध्यक्ष हेमा भट्ट, महिला युवा मोर्चा अध्यक्ष गीता चम्याल, क्षेत्रीय पंचायत सदस्य मंगल रावत, क्षेत्रीय पंचायत सदस्य भगवान रावल आदि लोगों ने इस अस्पताल भवन निर्माण जल्द से जल्द चालू करने की मांग की।

Exit mobile version