Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: सेलाखोला वार्ड में पार्किंग, महिला शौचालय व जनसुविधाओं के निर्माण की उठी मांग, पार्षद वंदना वर्मा ने रखें यह मुद्दे

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में नगर निगम अल्मोड़ा के वार्ड संख्या 02 (सेलाखोला) की पार्षदव देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल की महिला जिला उपाध्यक्ष वन्दना वर्मा ने जिलाधिकारी से टू-व्हीलर पार्किंग, महिला शौचालय और एक हॉल के निर्माण की पुरजोर मांग की है।

की यह मांग

जिस पर पार्षद ने क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं को रेखांकित करते हुए शीघ्र समाधान की अपील की है। पार्षद ने बताया कि बाजार क्षेत्र में व्यवस्थित टू-व्हीलर पार्किंग न होने के कारण स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। जगह-जगह गाड़ियाँ खड़ी रहने से आम जनता को आवाजाही में भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। सबसे गंभीर मुद्दा सुरक्षा का है। पत्र में उल्लेख किया गया है कि बेतरतीब पार्किंग के कारण आपातकालीन स्थिति में फायर ब्रिगेड की गाड़ी का निकलना भी मुश्किल हो जाता है। ऐसी अप्रिय घटनाएं पूर्व में भी हो चुकी हैं, जिससे स्थानीय निवासियों में डर का माहौल है।

प्रस्तावित स्थल का विवरण

​समस्या के समाधान के लिए पार्षद ने एक ठोस प्रस्ताव भी रखा है। उनके अनुसार सेलाखोला वार्ड में अभय साह की दुकान के पास नगर निगम की एक पुरानी नाली और लगभग 200 वर्ग मीटर ज़मीन वर्तमान में खंडहर और बेकार पड़ी है। इस अनुपयोगी भूमि का उपयोग टू-व्हीलर पार्किंग, महिला शौचालय और एक सामुदायिक हॉल बनाने के लिए किया जा सकता है।

जनहित में सहयोग की अपील

​पार्षद वन्दना वर्मा के साथ समस्त वार्डवासियों ने जिलाधिकारी से इस जनहित के कार्य में सहयोग करने की प्रार्थना की है। स्थानीय लोगों का मानना है कि यदि इस खाली पड़ी सरकारी भूमि पर निर्माण कार्य होता है, तो इससे न केवल शहर की यातायात व्यवस्था सुधरेगी, बल्कि महिलाओं को मूलभूत सुविधाएं भी प्राप्त होंगी।

Exit mobile version