Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: जंगलों को आग से बचाने के लिए तैयार विभाग, 550 फायर वाचरों की हुई तैनाती

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। जनवरी का महीना जाने वाला है। फरवरी का महीना आने वाला है। जिसमें आग की घटनाएं भी सामने आती हैं। ऐसे में जंगलों को आग से बचाने के लिए जिला प्रशासन और वन विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

वन विभाग की तैयारी

ऐसे में आने वाले गर्मी के मौसम में वनाग्नि की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन और वन विभाग पूरी तरह सतर्क हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार फायर सीजन को देखते हुए अल्मोड़ा वन विभाग की ओर से जिले में 147 क्रू स्टेशन स्थापित किए गए हैं, जिनमें 550 फायर वाचरों की तैनाती की गई है। अल्मोड़ा वन प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी दीपक सिंह ने बताया कि आग बुझाने के लिए राजस्व विभाग, लोक निर्माण विभाग, फायर ब्रिगेड, ग्राम प्रहरी और युवक मंगल दलों का भी सहयोग रहेगा, ताकि आग की घटनाओं पर समय रहते काबू पाया जा सके। बताया कि इस बार फायर सीजन में आपदा मित्र भी जंगलों की आग से निपटने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। जिले में 184 आपदा मित्र वनाग्नि से निपटने का प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हैं। ये आपदा मित्र जिले की 11 तहसीलों में तैनात रहकर जंगलों पर पैनी नजर रखेंगे।

Exit mobile version