Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से वेयर हाउस स्यालीधार पहुंचने की अपील

अल्मोड़ा जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी सीएस मर्तोलिया ने बताया कि जिला राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से वेयर हाउस निर्वाचन अधिकारी विनीत तोमर के निर्देशों के क्रम में जनपद में उपलब्ध ईवीएम, वीवीपैट्स की रिजेक्सन को ईसीआईएल हैदराबाद को भेजे जाने हेतु जिला निर्वाचन कार्यालय, हरिद्वार को 16 सितम्बर तक उपलब्ध कराये जाने हैं।

राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से वेयर हाउस स्यालीधार, अल्मोड़ा में उपस्थित होने की अपील की

उन्होंने बताया कि रिजेक्सन ईवीएम और वीवी पैड मशीनों को जनपद हरिद्वार तक पहुंचाए जाने हेतु जनपद के वेयर हाउस स्यालीधार, अल्मोड़ा से निकाल कर नामित अधिकारी को उक्त तिथि के प्रातः 09ः00 बजे उपलब्ध करायी जानी है। उन्होंने समस्त मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से वेयर हाउस स्यालीधार अल्मोड़ा में उपस्थित होने की अपील की है।

Exit mobile version