Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: अवकाश पर जिला अस्पताल के चर्म रोग विशेषज्ञ

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के जिला अस्पताल में चर्म रोग विशेषज्ञ अवकाश पर है। इससे मरीजों की दिक्कतें बढ़ गई है।

सोमवार से होगा उपचार

मिली जानकारी के अनुसार एलर्जी, खुजली सहित अन्य चर्म रोग के हर रोज 20 से अधिक मरीज उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं। लेकिन तैनात एकमात्र चर्म रोग विशेषज्ञ दो दिन से अवकाश पर हैं। इस संबंध में पीएमएस डॉ. एचसी गड़कोटी ने बताया कि चर्म रोग विशेषज्ञ अवकाश पर हैं। अब सोमवार को वह अवकाश से लौटेंगे। इसके बाद उपचार शुरू होगा।

Exit mobile version