Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: बढ़ती मंहगाई के बावजूद सहीं समय पर नहीं मिल पा रहा मानदेय, आक्रोशित पीटीसी मजदूरों ने सरकार के खिलाफ की जमकर नारेबाजी

समय पर वेतन नहीं मिलने से आक्रोशित पीटीसी मजदूरों का गुस्सा आज फुट पड़ा। मंगलवार को नाराज मजदूरों ने उत्तराखंड जल संस्थान पीटीसी मजदूर यूनियन (पार्ट टाइम चौकीदार) के बैनर गांधी पार्क में धरना प्रदर्शन किया। सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

बढ़ती मंहगाई के बावजूद सहीं समय पर मानदेय नहीं मिल पा रहा है

इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि बढ़ती मंहगाई के बावजूद सहीं समय पर मानदेय नहीं मिल पा रहा है। जिस वजह से कर्मचारियों के सामने दिक्कतें बढ़ गई है। कहा कि सरकार पीटीसी की वर्षो चली मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं कर रहीं है। जबकि इसके उलट नई योजनाओं के नाम पर पीटीसी मजदूरों के उत्पीड़न की योजना बनाई जा रही है। कहा कि जल्द समस्याओं का निराकरण नहीं होने पर पीटीसी मजदूरों की एकता बनाकर संघर्ष को तेज किया जाएगा।

ये रहे मौजूद

अध्यक्षता किशन सिंह भंडारी व संचालन शंकर लाल ने किया। यहां शिव राज सिंह, जमुना दत्त, शंकर लाल, राजेंद्र सिंह, इंद्र सिंह, गोविंद सिंह, जीवन डांगी, बाला दत्त, दलीप सिंह, कृष्ण राम, प्रताप राम, नरेंद्र सिंह, त्रिलोक सिंह नेगी, उमेश चंद्र, गंगा दत्त, कुंवर सिंह आदि मौजूद रहे।

Exit mobile version