Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल का हुआ विस्तार: वल्मरा में शरण सिंह मनराल बने अध्यक्ष, दिनेश को मिली सचिव की जिम्मेदारी





अल्मोड़ा: अल्मोड़ा जनपद में व्यापारिक एकता को मजबूती देने के उद्देश्य से देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल ने अपनी ग्रामीण इकाइयों के विस्तार की प्रक्रिया तेज कर दी है।


इन्हें मिली जिम्मेदारी


इसी क्रम में आज रविवार को विकासखंड स्याल्दे के वल्मरा में व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी का विधिवत गठन किया गया। सर्वसम्मति से हुए इस चुनाव में शरण सिंह मनराल को अध्यक्ष और दिनेश कुमार को सचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन के जिलाध्यक्ष मनोज सिंह पवार ने कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए बताया कि वल्मरा व्यापार मंडल में अन्य पदों पर भी नियुक्तियां की गई हैं। उन्होंने बताया कि गीता देवी को उपाध्यक्ष चुना गया है। इंदर सिंह को कोषाध्यक्ष के पद पर मनोनित किया गया है।


पर्यवेक्षक की मौजूदगी में हुआ चयन


​मंडल का गठन पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष (स्याल्दे) दर्शन जोशी की देखरेख में पर्यवेक्षक के तौर पर संपन्न हुआ। जिलाध्यक्ष मनोज सिंह पवार ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए कहा कि वरिष्ठ और प्रतिष्ठित व्यापारियों के संगठन से जुड़ने से देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल को जमीनी स्तर पर नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी।


व्यापारियों में खुशी की लहर


​वल्मरा इकाई के गठन पर प्रदेश अध्यक्ष हुकुम सिंह कुंवर और महामंत्री राज कुमार केसरवानी समेत कई वरिष्ठ पदाधिकारियों ने प्रसन्नता जताई है। बधाई देने वालों में जिला उपाध्यक्ष प्रकाश पननै, देघाट अध्यक्ष अशोक तिवारी, प्रकाश जुयाल, तारा दत्त बहुगुणा, नंदा बल्लभ, रमेश फुलारा, पूरन सिंह, चंद्रशेखर, धर्मपाल, हिमांशु मनराल, शेखर बवाड़ी और दुर्गा मनराल आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।

Exit mobile version