Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल ने शुरू किया वृहद सदस्यता अभियान, 150 से अधिक व्यापारियों को दिलाई सदस्यता

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा के चुनाव की तैयारियां तेज हो गई है।

फरवरी में शुरू होगी चुनाव प्रक्रिया

वहीं इसके लिये व्यापार मंडल ने व्यापारियों के बीच सदस्यता अभियान की शुरूआत कर दी है। जिसमें आज बुधवार को पहले दिन सदस्यता अभियान की शुरूआत सदस्यता प्रमुख राजेंद्र तिवारी के नेतृत्व में शुरू की गई। मुख्य बाजार से मालरोड तक चले अभियान में 150 से अधिक व्यापारियों को देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल की सदस्यता दिलाई गई। इस मौके पर पदाधिकारियों ने बताया कि उनकी पहली प्राथमिकता व्यापारियों के हित में कार्य करना है। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान पूर्ण होने के बाद फरवरी में चुनाव प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

यह लोग रहें मौजूद

इस अभियान में मनोज सिंह पवार, संजय साह रिक्खू, मनोज वर्मा, विनीत बिष्ट, यूसुफ तिवारी, भीमा पवार, दिनेश जोशी, हिमांशु कांडपाल, सूरज वाणी, दीप चंद्र जोशी, जगदीश तिवारी, गोपाल मेर आदि व्यापार मौजूद रहे।

Exit mobile version