Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ ने कैबिनेट मंत्री को 11 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा

अल्मोड़ा जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ ने गुरुवार को कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या को 11 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा।

मृतक आश्रित नियमावली प्राविधानों में शिथिलीकरण संशोधित कर नियमावली 1974 का लाभ दिए जाने की मांग की

पत्र में कहा कि कर्मचारी लंबे समय से समस्याओं का निराकरण की मांग उठाई रहे है। लेकिन उनकी समस्या जस की तस बनी हुई है। कहा कि प्रदेश की निकायों में मृत आश्रितों को नियुक्ति नहीं दी जा रही है। प्रचलित मृतक आश्रित नियमावली प्राविधानों में शिथिलीकरण संशोधित कर नियमावली 1974 का लाभ दिए जाने की मांग की। जिस पर कैबिनेट मंत्री आर्या ने कर्मचारियों की सदस्याओं को सदन पर रखकर उनके निराकरण का आश्वासन दिया।

मौजूद रहे

पत्र सौंपने वालों में प्रदेश महामंत्री राजपाल पवार, शाखा सचिव राजेश टांक, जिला सचिव दीपक सैलानी, दीपचंद्र, पप्पू, हेमंत आदि मौजूद रहे।

Exit mobile version