Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: विकास को मिलेगी रफ्तार, कैबिनेट मंत्री रामसिंह कैड़ा ने दिया नगर निगम की मजबूती पर जोर






अल्मोड़ा: कैबिनेट मंत्री शहरी विकास, जलागम प्रबंधन,  पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन उत्तराखंड सरकार रामसिंह कैड़ा गुरुवार को अल्मोड़ा पहुंचे।


हुआ भव्य स्वागत


अल्मोड़ा के सर्किट हाउस पहुंचने पर उनका जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने जनपद के विकास और योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर जनप्रतिनिधियों से चर्चा की। जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने उन्हें जनपद से संबंधित विभिन्न जानकारियां प्रदान की। साथ ही जनपद तथा नगर निगम के विभिन्न प्रस्तावों की भी जानकारी दी। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि जनपद का समुचित विकास सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने नगर निगम को मजबूत करने तथा निगम के विभिन्न प्रस्तावों पर सकारात्मक कार्यवाही का आश्वासन दिया।


रहें मौजूद


इस दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, मेयर अल्मोड़ा अजय वर्मा, विधायक रानीखेत प्रमोद नैनवाल, दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री गोविंद सिंह पिलख्वाल, नगर आयुक्त सीमा विश्वकर्मा, उप निदेशक जलागम भरत सिंह रावत, उपजिलाधिकारी सदर संजय कुमार सहित अन्य संबंधित, जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Exit mobile version