Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: चितई गोलू देवता मन्दिर में उमडा़ भक्तों का सैलाब

चितई गोलू देवता के मन्दिर में गोलज्यू के भक्तों द्वारा आयोजित भण्डारे मे गोलज्यू को भोजन का भोग लगाकर महाभण्डारे का आरम्भ किया गया ।  सैकडों भक्तों ने गोलज्यू के आर्शीवाद स्वरूप प्रसाद को ग्रहण करके पुण्यलाभ लिया।

सैलानियों की लगी भीड़

   स्थानीय जनता के अलावा बड़ी  संख्या में बाहर से आये सैलानियों ने भी न्यायदेवता के मन्दिर में शीश नवाकर महाभण्डारे का प्रसाद ग्रहण किया।

भक्तजन रहे उपस्थित

महाभण्डारे  व्यवस्था  में आयोजक अतुल रूवाली, दिनेश जोशी, काजल जोशी, पुष्कर बोरा, दिवान सिंह, पंकज तिवारी, यशपाल भट्ट, दीपक बिष्ट, रोहित छाबडा़ , प्रमोद पाठक, खीमानन्द भट्ट, गणेश अधिकारी, खीम सिंह बिष्ट सहित दर्जनों लोग जुटे रहे।

Exit mobile version