Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: डीडीए समाप्ति की मांग को लेकर धरना जारी, दी यह चेतावनी

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में पर्वतीय क्षेत्रों से जिला विकास प्राधिकरण समाप्त करने की मांग को लेकर  धरना प्रदर्शन जारी है।

कहीं यह बात

जिस पर आज मंगलवार को विभिन्न संगठनों के लोगों ने अल्मोड़ा के चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में धरना दिया। वक्ताओं ने कहा कि कई साल से संघर्ष समिति लगातार जिला विकास प्राधिकरण को समाप्त करने के लिये आंदोलनरत है। प्रत्येक मंगलवार को समिति के बैनर तले विभिन्न संगठन से जुड़े लोग साप्ताहिक धरना प्रदर्शन कर रहे है। कहा कि इतने विरोध के बाद भी प्रदेश सरकार ने केवल प्राधिकरण को स्थगित किया जो जनता के साथ धोखा है।

दी यह चेतावनी

साथ ही डीडीए समाप्ति का शासनादेश जारी नहीं होने तक धरना जारी रखने की चेतावनी दी।
  
रहें मौजूद

इस मौके पर समिति के संयोजक प्रकाश चंद्र जोशी, हेम चंद्र तिवारी, हेम चंद्र जोशी, मोहन चंद्र कांडपाल, चंद्र शेखर सिंह बनकोटी, लक्ष्मण सिंह ऐठानी, प्रताप सिंह सत्याल, राजू गिरी गोस्वामी, शहाबुद्दीन, रोबिन भंडारी, चंद्रकांत जोशी, प्रत्येश पांडे, पूरन सिंह रौतेला, विजय कुमार समेत विभिन्न संगठनों से जुड़े लोग मौजूद रहे।

Exit mobile version