Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: डीडीए समाप्ति को लेकर दिया धरना, जल्द हटाने की उठाई मांग

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में बीते कल मंगलवार को सर्वदलीय संघर्ष समिति ने डीडीए के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया।

की यह मांग

इस मौके पर समिति से जुड़े विभिन्न संगठनों ने मालरोड स्थित गांधी पार्क में धरना दिया। इस दौरान शासन प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश की सरकार को लोगों की समस्याओं की कोई परवाह नहीं है। पिछले कई सालों से संघर्ष समिति डीडीए समाप्ति की मांग को प्रदर्शन कर रही है, लेकिन सरकार के कानों तक जू तक नहीं रेंग रही है। कहा कि डीडीए के कारण लोगों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, भवन बनाने के लिए लोगों को कई विभागों की दौड़ लगानी पड़ रही है। जल्द से जल्द सरकार से डीडीए हटाने की मांग की।

रहें मौजूद

इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, हेम चंद्र तिवारी, रोबिन मनोज भंडारी, प्रतेश कुमार कुमार पांडे, ललित मोहन पंत, महेश चंद्र आर्या, प्रताप सिंह सत्याल, लक्ष्मण सिंह ऐठानी, हेम चंद्र जोशी, भारत रत्न पांडे आदि मौजूद रहे।

Exit mobile version