Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: धौलछीना को मिले नए थानाध्यक्ष रमेश बोहरा, पदभार संभालते ही अपराधियों को दी सख्त चेतावनी, बोले— ‘अपराध पर अंकुश और त्वरित न्याय ही प्राथमिकता’

अल्मोड़ा: धौलछीना: धौलछीना थाना को नए थाना अध्यक्ष के रूप में वरिष्ठ उप निरीक्षक रमेश बोहरा मिले हैं। रमेश बोहरा इससे पूर्व अल्मोड़ा कोतवाली में एस आइ पद पर कार्यरत थे। आज शुक्रवार को उन्होंने विधिवत कार्यभार ग्रहण कर अपनी जिम्मेदारी संभाल ली।

संभाला कार्यभार

कार्यभार संभालने के बाद थाना अध्यक्ष रमेश बोहरा ने कहा कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखना, अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाना तथा आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने लोगों से पुलिस का सहयोग करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।

कार्यों की सराहना

गौरतलब है कि धौलछीना के पूर्व थाना अध्यक्ष सुनील बिष्ट का हाल ही में प्रमोशन होकर कोतवाल पद पर नियुक्ति हुई है। इसके साथ ही उनका अन्यत्र स्थानांतरण भी कर दिया गया है। उनके कार्यकाल में क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर किए गए कार्यों की स्थानीय लोगों ने सराहना की।

किया स्वागत

क्षेत्रवासियों ने नए थाना अध्यक्ष रमेश बोहरा का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में धौलछीना थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी तथा जनता और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा।

Exit mobile version