Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: हवालबाग में ‘प्रोजेक्ट उन्नति’ के तहत मनरेगा श्रमिकों का धूप-अगरबत्ती प्रशिक्षण शुरू

​अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार को बढ़ावा देने और मनरेगा श्रमिकों को दक्ष बनाने के उद्देश्य से विकास खंड हवालबाग में 12 दिवसीय धूप-अगरबत्ती निर्माण प्रशिक्षण का विधिवत शुभारंभ हुआ। यह प्रशिक्षण जिला विकास अधिकारी एस.के. पंत के निर्देशन में ‘प्रोजेक्ट उन्नति’ के अंतर्गत भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) द्वारा आयोजित किया जा रहा है।

​दिया जा रहा प्रशिक्षण

हवालबाग ब्लॉक के ग्राम नौला, फलसीमा, बिमौला और टाटिक के कुल 22 श्रमिक इसमें भाग ले रहे हैं। इस कार्यक्रम में उन मनरेगा श्रमिकों को चुना गया है जिन्होंने 60 दिन का कार्य पूर्ण कर लिया है। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य श्रमिकों को पारंपरिक कार्यों के साथ-साथ गृह-निर्मित धूप और अगरबत्ती निर्माण में कुशल बनाकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।

कार्यक्रम का उद्घाटन

​प्रशिक्षण के प्रथम दिवस पर आरसेटी के निदेशक राकेश रोशन विश्वकर्मा, मनरेगा डीपीओ पंकज मेहरा और संस्थान के फैकल्टी हरीश सती द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया।
​इस अवसर पर संस्थान के निदेशक ने प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रशिक्षण का मुख्य लक्ष्य श्रमिकों के हुनर को निखारना है ताकि वे स्वयं का व्यवसाय शुरू कर आर्थिक रूप से सशक्त हो सकें।

विशेषज्ञों द्वारा मिलेगा मार्गदर्शन

​यह 12 दिवसीय प्रशिक्षण दो चरणों में चलेगा।
• ​तकनीकी प्रशिक्षण: धूप-अगरबत्ती निर्माण के विशेषज्ञ श्री चंद्र प्रकाश जोशी प्रशिक्षुओं को निर्माण की बारीकियां सिखाएंगे।
• ​उद्यमिता विकास: आरसेटी फैकेल्टी हरीश सती द्वारा सामान्य उद्यमिता विकास (Entrepreneurship Development) का प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि प्रतिभागी बाजार की समझ और व्यवसाय प्रबंधन सीख सकें।

रहें उपस्थित

​इस उद्घाटन के दौरान विकास बिष्ट, राजेंद्र सिंह रावत दयाल, पीयूष शाह और मनोज चौहान सहित विभाग के कई अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Exit mobile version