Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: गलत तरीके से लेनदेन का डर दिखाकर किया डिजिटल अरेस्ट, ठगे 22 लाख से अधिक रूपए

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के चौखुटिया में एक व्यक्ति के साथ डिजिटल ठगी करने का मामला सामने आया है।

डिजिटल ठगी का मामला

मिली जानकारी के अनुसार यह मामला चौखुटिया थानांतर्गत का है। ग्राम सिमलखेत निवासी रघुनाथ सिंह नेगी ने थाना चौखुटिया में तहरीर दी। जिसमे बताया कि बीते 23 अप्रैल की सुबह करीब दस बजे मोबाइल पर उन्हें एक वीडियो कॉल किया और बताया कि आपके खाते से गलत तरीके से लेनदेन हो रहा है। उन्हें मनी लाड्रिंग की धमकी देते हुए डराया कि आपने मेरे नाम से एटीएम भी बनाया है और नकली सिम लिया है। घर से बाहर न निकलने की धमकी भी दी। इससे पहले इन ठगों ने उन्हें दूसरे मोबाइल नंबर पर फोन करके डिजिटल अरेस्ट किया। जब रघुनाथ ने वह नंबर ब्लॉक किया तो फिर दूसरे नंबर पर फोन करना चालू कर दिया और मानसिक प्रताड़ना दी। कहा कि फर्जी तौर पर कोर्ट और थाने से वीडियो कॉल करने का नाटक किया और
इतना ही नहीं फर्जी तौर पर कोर्ट और थाने से वीडियो कॉल करने का नाटक किया। डर की वजह से ठगों को अब तक अपने खाते से करीब 22.80 लाख रुपये स्थानांतरित कर चुके हैं।

जांच कर रही पुलिस

जिस पर पुलिस से कार्रवाई कर ठगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है‌। साथ ही धनराशि वापस दिलवाने की गुहार लगाई है। चौखुटिया थानाध्यक्ष सुनील सिंह बिष्ट ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

Exit mobile version