Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: बिनसर वन्यजीव अभयारण्य में शुरू होगी ‘डिजिटल’ गणना: लगेंगे इतने कैमरे ट्रैप, खंगालेंगे जंगल का कोना-कोना

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल और जैव विविधता के केंद्र बिनसर वन्यजीव अभयारण्य में अब वन्यजीवों की मौजूदगी को केवल अनुमानों के आधार पर नहीं, बल्कि वैज्ञानिक प्रमाणों के साथ दर्ज किया जाएगा।

वरिष्ठ वन्यजीव विशेषज्ञों की तैनाती

जी हां इसके लिए वन विभाग ने अभयारण्य में बाघ, भालू, गुलदार और हिरन समेत अन्य वन्यजीवों की वास्तविक संख्या और उनकी गतिविधियों के सटीक आकलन के लिए व्यापक अभियान शुरू कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार करीब 47.59 वर्ग किलोमीटर में फैले इस अभयारण्य के चप्पे-चप्पे पर नजर रखने के लिए विभाग ने एक आधुनिक रणनीति तैयार की है। जिसमें पूरे अभयारण्य क्षेत्र को 50 ग्रिडों में विभाजित किया गया है।‌ इन ग्रिडों के भीतर 100 से अधिक हाई-टेक कैमरा ट्रैप लगाए जाएंगे।‌ ये कैमरे वन्यजीवों के आवागमन, उनके व्यवहार और शिकार के पैटर्न का वैज्ञानिक अध्ययन करेंगे। साथ ही इसके माध्यम से अभयारण्य में दुर्लभ प्रजाति व लोमड़ी की मौजूदगी और उनकी संख्या का भी विशेष डेटा जुटाया जाएगा। इस पूरी प्रक्रिया के लिए वन विभाग की छह सदस्यीय टीम के साथ वरिष्ठ वन्यजीव विशेषज्ञों को भी तैनात किया गया है।

Exit mobile version