Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: दीपांशु पांडे ने ऐपण राखी से स्वरोजगार को दिया नया आयाम, हर जगह छाई यह ऐपण स्पेशल राखियां

पहाड़ की लोक कला ऐपण को संजोए रखने हेतु लगातार कार्य कर रहे अल्मोड़ा जिले के दीपांशु पांडे द्वारा इस बार बनाई गई ऐपण स्पेशल राखियां लोग खूब पसंद कर रहे हैं और उन्हें ऐपण स्पेशल राखियों के लिए जगह जगह से काफ़ी ऑर्डर आ चुके हैं।

यहां से आप भी कर सकते हैं संपर्क

जिस पर उन्होंने बताया की उन्हें उनके इंस्टा हैंडल शकुनअर्पण के माध्यम से और व्हाट्सएप के माध्यम से ऑनलाइन ऑर्डर भी काफ़ी मिल रहे हैं। उनके द्वारा दाज्यू, ददा, ईजा, भाई, ब्रो, दीदी के लिए ऐपण स्पेशल राखियां बनाई गई हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने सिर्फ ऐपण राखियां ही नहीं बल्कि ऐपण की और भी बहुत सी सामग्रियां बनाई हैं और अगर कोई भी उनसे कुछ खरीदना चाहें तो उनके इंस्टा हैंडल शकुनअर्पण के माध्यम से उनसे संपर्क कर सकते हैं।

Exit mobile version